Skip to main content
राम चालीसा एक भक्ति गीत है जो भगवान राम पर आधारित है। राम चालीसा एक लोकप्रिय प्रार्थना है जो 40 छन्दों से बनी है। कई लोग राम नवमी सहित भगवान राम को समर्पित अन्य त्योहारों पर राम चालीसा का पाठ करते हैं।

॥ चौपाई ॥

श्री रघुबीर भक्त हितकारी।सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी॥
निशि दिन ध्यान धरै जो कोई।ता सम भक्त और नहीं होई॥
ध्यान धरें शिवजी मन मांही।ब्रह्मा, इन्द्र पार नहीं पाहीं॥
दूत तुम्हार वीर हनुमाना।जासु प्रभाव तिहुं पुर जाना॥
जय, जय, जय रघुनाथ कृपाला।सदा करो संतन प्रतिपाला॥
तुव भुजदण्ड प्रचण्ड कृपाला।रावण मारि सुरन प्रतिपाला॥
तुम अनाथ के नाथ गोसाईं।दीनन के हो सदा सहाई॥
ब्रह्मादिक तव पार न पावैं।सदा ईश तुम्हरो यश गावैं॥
चारिउ भेद भरत हैं साखी।तुम भक्तन की लज्जा राखी॥
गुण गावत शारद मन माहीं।सुरपति ताको पार न पाहिं॥
नाम तुम्हार लेत जो कोई।ता सम धन्य और नहीं होई॥
राम नाम है अपरम्पारा।चारिहु वेदन जाहि पुकारा॥
गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो।तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो॥
शेष रटत नित नाम तुम्हारा।महि को भार शीश पर धारा॥
फूल समान रहत सो भारा।पावत कोऊ न तुम्हरो पारा॥
भरत नाम तुम्हरो उर धारो।तासों कबहूं न रण में हारो॥
नाम शत्रुहन हृदय प्रकाशा।सुमिरत होत शत्रु कर नाशा॥
लखन तुम्हारे आज्ञाकारी।सदा करत सन्तन रखवारी॥
ताते रण जीते नहिं कोई।युद्ध जुरे यमहूं किन होई॥
महालक्ष्मी धर अवतारा।सब विधि करत पाप को छारा॥
सीता राम पुनीता गायो।भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो॥
घट सों प्रकट भई सो आई।जाको देखत चन्द्र लजाई॥
जो तुम्हरे नित पांव पलोटत।नवो निद्धि चरणन में लोटत॥
सिद्धि अठारह मंगलकारी।सो तुम पर जावै बलिहारी॥
औरहु जो अनेक प्रभुताई।सो सीतापति तुमहिं बनाई॥
इच्छा ते कोटिन संसारा।रचत न लागत पल की बारा॥
जो तुम्हरे चरणन चित लावै।ताकी मुक्ति अवसि हो जावै॥
सुनहु राम तुम तात हमारे।तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे॥
तुमहिं देव कुल देव हमारे।तुम गुरु देव प्राण के प्यारे॥
जो कुछ हो सो तुमहिं राजा।जय जय जय प्रभु राखो लाजा॥
राम आत्मा पोषण हारे।जय जय जय दशरथ के प्यारे॥
जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरुपा।नर्गुण ब्रहृ अखण्ड अनूपा॥
सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी।सत्य सनातन अन्तर्यामी॥
सत्य भजन तुम्हरो जो गावै।सो निश्चय चारों फल पावै॥
सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं।तुमने भक्तिहिं सब सिधि दीन्हीं॥
ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरुपा।नमो नमो जय जगपति भूपा॥
धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा।नाम तुम्हार हरत संतापा॥
सत्य शुद्ध देवन मुख गाया।बजी दुन्दुभी शंख बजाया॥
सत्य सत्य तुम सत्य सनातन।तुम ही हो हमरे तन-मन धन॥
याको पाठ करे जो कोई।ज्ञान प्रकट ताके उर होई॥
आवागमन मिटै तिहि केरा।सत्य वचन माने शिव मेरा॥
और आस मन में जो होई।मनवांछित फल पावे सोई॥
तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै।तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥
साग पत्र सो भोग लगावै।सो नर सकल सिद्धता पावै॥
अन्त समय रघुबर पुर जाई।जहां जन्म हरि भक्त कहाई॥
श्री हरिदास कहै अरु गावै।सो बैकुण्ठ धाम को पावै॥

॥ दोहा ॥

सात दिवस जो नेम कर,पाठ करे चित लाय।
हरिदास हरि कृपा से,अवसि भक्ति को पाय॥
राम चालीसा जो पढ़े,राम चरण चित लाय।
जो इच्छा मन में करै,
सकल सिद्ध हो जाय॥

Comments

Popular posts from this blog

Katha

भगवान हनुमान की कहानियाँ हिन्दी मे Lord Hanuman Story in Hindi इस लेख मे पढ़ें भगवान हनुमान की कहानी हिन्दी मे Lord Hanuman Story in Hindi. यह सभी कहानी राम भक्त हनुमान के असीम शक्ति, भक्ति और ज्ञान को दर्शाती हैं। साथ ही  हिन्दू धर्म  मे उनके महत्व को भी बताता है। प्रभु  हनुमान भगवान  श्री राम के महान भक्त थे। हिन्दू पारंपरिक और ऐतिहासिक कथाओं या कहानी में भगवान श्री हनुमान का नाम कई जगहों पर उल्लेख है। क्या आप महान हनुमान की कहानियों को पढना चाहते हैं? क्या आप जानते हैं हनुमान जी के साथ जुड़े हुए कई तथ्यों और रोमांचक कथाओं को? चलिए जानते हैं हनुमान ही की इन अनसुनी कहानियों को। आईए भगवान हनुमान की कहानियाँ हिन्दी मे Lord Hanuman Story in Hindi पढ़ते हैं … 1. हनुमान के जन्म की कहानी The birth of Hanuman Story in Hindi राम को अपना  देवता मानते हुए भगवान शिव ने घोषित किया और  शिव ने उनकी  सेवा करने के लिए पृथ्वी पर अवतार की इच्छा जाहिर की। जब सती ने इसका विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि वह उन्हें स्मरण करेंगी तो शिव ने केवल खुद का एक हिस्सा...
कृष्ण चालीसा  एक भक्ति गीत है जो भगवान कृष्ण पर आधारित है। कृष्ण चालीसा एक लोकप्रिय प्रार्थना है जो 40 छन्दों से बनी है। कई लोग जन्माष्टमी सहित भगवान कृष्ण को समर्पित अन्य त्योहारों पर कृष्ण चालीसा का पाठ करते हैं। ॥ दोहा ॥ बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम। अरुण अधर जनु बिम्बा फल, पिताम्बर शुभ साज॥ जय मनमोहन मदन छवि, कृष्णचन्द्र महाराज। करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥ ॥ चौपाई ॥ जय यदुनन्दन जय जगवन्दन। जय वसुदेव देवकी नन्दन॥ जय यशुदा सुत नन्द दुलारे। जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥ जय नट-नागर नाग नथैया। कृष्ण कन्हैया धेनु चरैया॥ पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो। आओ दीनन कष्ट निवारो॥ वंशी मधुर अधर धरी तेरी। होवे पूर्ण मनोरथ मेरो॥ आओ हरि पुनि माखन चाखो। आज लाज भारत की राखो॥ गोल कपोल, चिबुक अरुणारे। मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥ रंजित राजिव नयन विशाला। मोर मुकुट वैजयंती माला॥ कुण्डल श्रवण पीतपट आछे। कटि किंकणी काछन काछे॥ नील जलज सुन्दर तनु सोहे। छवि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे॥ मस्तक तिलक, अलक घुंघराले। आओ कृष्ण बांसुरी वाले॥ करि पय प...
॥ Doha ॥ Shri Guru Charan Saroj Raj, Nij manu Mukuru Sudhaari। Barnau Raghubar Bimal Jasu, Jo Daayeku Phal Chaari॥ Buddhiheen Tanu Jaanike, Sumirau Pavan-Kumaar। Bal Buddhi Bidya Dehu Mohi, Harahu Kales Bikaar॥ ॥ Chaupai ॥ Jai Hanuman Gyaan Gun Sagar। Jai Kapis Teehun Lok Ujagar॥ Ram Doot Atulit Bal Dhama। Anjani-Putra Pavansut Nama॥ Mahabir Bikram Bajrangi। Kumati Nivaar Sumati Ke Sangi॥ Kanchan Baran Biraaj Subesa। Kaanan Kundal Kunchit Kesa॥ Haath Bajra Aau Dhwaja Biraaje। Kaandhe Moonj Janeu Saaje॥ Sankar Suvan Kesarinandan। Tej Prataap Maha Jag Bandan॥ Bidyabaan Guni Ati Chaatur। Ram Kaaj Karibe Ko Aatur॥ Prabhu Charitra Sunibe Ko Rasiya। Ram Lakhan Sita Man Basiya॥ Sukshma Roop Dhari Siyahin Dikhawa। Bikat Roop Dhari Lanka Jarawa॥ Bheem Roop Dhari Asur Sanhaare। Ramchandra Ke Kaaj Sanwaare॥ Laaye Sajivan Lakhan Jiyaaye। Shri Raghubeer Harashi Ur Laaye॥ Raghupati Keenhi Bahut Badai। Tum Mum Priy Bharat Hi Sam Bhai॥ Sahas B...